अल्मोड़ा: मार्क्स वादी पार्टी ने चार मुद्दों को लेकर दिया धरना

अल्मोड़ा। हाल ही में 15 नवंबर 2024 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स वादी )अल्मोड़ा इकाई ने स्थानीय गांधी पार्क में राष्ट्रीय अभियान के तहत चार मुद्दों को लेकर धरना किया ।


1एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध करो।
2 महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाओ।
3 बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ।
4 बढ़ती बेरोजगारी पर रोकलगाओ लगाओ।
वक्ताओं ने धरना स्थल पर बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी सांप्रदायिक तथा कारपोरेट परस्त नीतियों को प्रमुखता से उठा रही हैं। उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के शासन में जहां कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है उसके चलते आए दिन महिलाओं, दलितों ,तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में भारी बढ़ोतरी हुई है। इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों का एक बड़ा हिस्सा सत्ता के संरक्षण में पल रहा है। आज सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों अनियोजित विकास के परिणाम स्वरुप पर्यावरण को भारी क्षति पहुंची है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आए दिन बड़े-बड़े आंदोलन के बावजूद सरकार पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उत्तराखंड की तमाम योजनाएं पीएमओ से तय हो रही है। आज ऊर्जा प्रदेश का खामियाजा हमारी जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज डबल इंजन सरकार ने जहां बिजली का ढांचा अपने चहेते अडानी अंबानी के हवाले कर दिया है। इस बीच त्योहारों के दौरान महंगाई अपने चरम पर है । जिससे सब्जी खाद्यान्न तेल खाद्य पदार्थ तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं आसमान छू रही है। भाजपा सरकार के शासनकाल में नौकरियां पिछले साल में काफी कम हुई है हर परिवार के पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज अशिक्षित बेरोजगारों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है ।सरकार द्वारा सेना की नौकरियां को अग्नि वीर योजना लागू कर पूर्णत: स्थाई कर दिया है जिसका सर्वाधिक नुकसान उत्तराखंड की जनता को हुआ है। एक देश एक चुनाव का फैसला भाजपा का अधिनायकवादी फैसला है जिसका हमारे राज्य सहित पूरे देश में जोरदार विरोध हो रहा है किंतु अधिनायक वादी प्रवृत्ति के चलते भाजपा पीछे हटने को तैयार नहीं है जिसके खिलाफ व्यापक गोलबंदी की जाने की आवश्यकता है। तथा इन्हीं सारे मुद्दों के विरोध में आज देशव्यापी अभियान के तहत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) अल्मोड़ा ने एक धरना स्थानी चौहान पाटा में दिया धरने में निम्न लोग मौजूद थे आरपी जोशी, युसूफ तिवारी, सुनीता पांडे, योगेश कुमार, मुमताज अख्तर, शाहनवाज अंसारी,

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago