ओलंपिक दिवस पर मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड सहित झटके 8 पदक

विषय :- अंतराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर में नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के छात्र व छात्राओं ने फ्रेंडली ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 4-स्वर्ण पदक, 2- रजत पदक व 2- कांस्य पदक झटके।

कोच यशपाल भट्ट ने बताया है कि अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 23 जून 2025 के अवसर पर उत्तराखंड ताईक्वांडो एण्ड पैरा ताईक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा फ्रेंडली ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा शहर में क्या गया था। जिसमें विभिन्न स्थलों में ताईक्वांडो खिलाड़ियों के बीच में ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन (द होटल शिवालिक इन) में किया गया। जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के 8 छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग कर 4-स्वर्ण पदक, 2- रजत पदक व 2-कांस्य पदक झटके।

💐प्रथम स्थान:- (स्वर्ण पदक)💐
(1) चांदनी (सबजूनियर):- 26.5 किलोग्राम भार, (2) रोहित मडल (अंडर-14):- 65.4 किलोग्राम भार, (3) कनिका सिजवाली (अंडर-14):- 47 किलोग्राम भार, (4) सिमरन सिजवाली (अंडर-17):- 37 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान।
💐द्वितीय स्थान:- (रजत पदक)💐
(5) रजनी नेगी (सबजूनियर):- 27.5 किलोग्राम भार, (6) श्रीवस्य तिवारी (सबजूनियर):- 24.7 किलोग्राम भार में द्वितीय स्थान।
💐तृतीय स्थान:- (कांस्य पदक)💐
(7) अनन्या लटवाल (सबजूनियर):- 26.5 किलोग्राम भार, (8) वंश बोरा (अंडर-14):- 37 किलोग्राम भार में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। और विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा जिज्ञासा काण्डपाल, कनिका सिजवाली व सिमरन सिजवाली ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है
इस उपलक्ष्य में उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव कोच यशपाल भट्ट, कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लेक बेल्ट (राष्ट्रीय रेफरी), निर्णायक मंडल के सदस्य जी०पी० पंकज (राष्ट्रीय रेफरी), कमल जोशी, मनोज पाण्डेय, अन्नत बिष्ट, वि०बा०वि०मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, श्रीमती दीप्ती पाण्डे, स्मिता जोशी, भारती लटवाल, ममता बिष्ट, लता पाण्डे, श्वेता उपाध्यय, श्री अमन‌ प्रसाद, नीतिश कुमार ने सभी छात्र व छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago