पंचायत चुनाव-2025 के प्रथम चरण से पूर्व विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित
चुनाव लोकतंत्र का आधार है, जिसमें सभी तैनात अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण – DM
अल्मोड़ा, 21 जुलाई 2025, (सूचना विभाग)
पंचायत चुनाव-2025 के प्रथम चरण से पूर्व विकास भवन सभागार में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक — शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध
अल्मोड़ा।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण से पूर्व एक महत्वपूर्ण बैठक आज विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने की। इसमें प्रथम चरण की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और दायित्वों के वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का आधार है, जिसमें सभी तैनात अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि वे पूरी सजगता, निष्पक्षता और निर्णायक दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपातपूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मतदान के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहनी चाहिए, और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि शराब या अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से चुनाव को प्रभावित न किया जा सके। सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जान-पहचान, रिश्तेदारी या दबाव से मुक्त होकर कर्तव्य निभाएँ।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि मतदान स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण योजना तैयार है। किसी भी अव्यवस्था से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं ।
ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें और मतदान दलों से लगातार संपर्क में रहें।
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...
अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…