हल्द्वानी से भटकते हुए धौलछीना पहुंची मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला, पुलिस ने परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया सुपुर्द

धौलछीना पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज, परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया सुपुर्द

परिजनों ने जताया धौलछीना पुलिस का आभार

आज दिनांक- 11.02.2024 की प्रातः थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग पर थे, इस दौरान एक महिला अकेली धौलछीना बाजार में ईधर-उधर भटकती दिखाई दी व स्थानीय लोगों द्वारा भी बताया गया कि उक्त महिला काफी देर से भटक रही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला से नाम/पता पूछताछ की गयी तो महिला अपने बारे में कुछ नही बता पा रही थी। पुलिस टीम के साथ में मौजूद महिला होमगार्ड द्वारा समझा- बुझाकर पूछताछ करने की कोशिश की गयी तो महिला ने अपने अल्मोड़ा निवासी जीजा का नाम बताया। पुलिस टीम द्वारा महिला को सुरक्षा के दृष्टिगत थाना धौलछीना लाया गया।

महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म, व्हाट्सएप ग्रुप में महिला की फोटो भेजकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। व्हाट्सएप के माध्यम से महिला के अल्मोड़ा निवासी जीजा का पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा उसके जीजा से सम्पर्क कर उन्हें थाना धौलछीना बुलाया गया। महिला के जीजा व उसके परिजनों के थाना धौलछीना आने पर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला कुछ समय पूर्व से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही है जो बिना बताये घर हल्द्वानी से चली गई थी। मानसिक रुप से अस्वस्थ होने व घर से अचानक चले जाने पर सभी परिजन काफी परेशान थे और ढूंढखोज में लगे थे। सकुशल मिलने पर उनके द्वारा धौलछीना पुलिस की कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हे0कानि0 सुरेन्द्र नेगी, म0होमगार्ड बबीता, म0 होमगार्ड पिंकी बिष्ट शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago