Almora दूध की डेयरी की दुकान में लगी आग
दूध की डेयरी की दुकान में लगी आग। जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे के आसपास विशाल मेगा मार्ट के पास गोपाल सिंह सांगा की दूध की डेयरी में अचानक आग धधकने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। यह आग की लपटे इतनी विकराल थी कि दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई।आग की लपटों को देखते हुए इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़िया मौके पर भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अत्यधिक भीड़भाड़ वाला होने और आसपास की दुकानों में आग फैलने की आशंका के चलते दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया। इस हादसे में पूरी दुकान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इस हादसे में डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनके पुत्र झुलस गए है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में रिसाव या शॉट सर्किट हो सकता है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....