Almora: दुग्ध संघ प्रशासन के वादे से मुकरने पर दुग्ध उत्पादक हुए निराश

Almora अल्मोड़ा -20अप्रेल – दुग्ध संघ प्रशासन के वादे से मुकरने पर दुग्ध उत्पादक हुए निराश, आज यहां बड़ी उम्मीद से वार्ता को दुग्ध संघ अल्मोड़ा के कार्यालय पातालदेवी पहुंचे दुग्ध उत्पादकों के शिष्टमंडल को उस समय बड़ी निराशा हुई जब दुग्ध संघ अध्यक्ष , सहायक निदेशक तथा प्रधान प्रवंधक ने दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाने के मामले को प्रवंध कमेटी की बैठक तक टाल दिया,इस पर शिष्टमंडल ने यह कहते हुए एक मई तक की समय सीमा देते हुए पुनः आंदोलन की चेतावनी दी है कि दुग्ध मूल्य में एक रूपये की वृद्धि 17 मार्च से किये जाने का आश्वासन दुग्ध संघ के अधिकारी पहले ही लिखित में दे चुके थे किन्तु अब दुग्ध मूल्य बढ़ाने में आनाकानी की जा रही है। दुग्ध उत्पादकों का भुगतान समय से किये जाने की मांग पर तय हुआ कि जिन समितियों के पास भुगतान के लिए बचत धनराशि नहीं है उन्हें चिन्हित कर अग्रिम बिल भुगतान की ब्यवस्था पुनः शुरू की जायेगी, दुग्ध उत्पादकों को समय से पशु आहार आदि सामग्री मांग के अनुसार उपलब्ध कराने की ब्यवस्था की जायेगी , दुग्ध उत्पादकों ने पशु औषधि न मिलने की भी शिकायत की दुग्ध संघ प्रशासन ने आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया है दुग्ध उत्पादकों ने समितियों की प्रवंध कमेटियां स्थिरता हेतु अर्हता मानकों में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए दूध देने के दिनों की संख्या तथा मात्रा में आवश्यक सुधार सहित सहकारिता कानून को राजनैतिक दृष्टि से बार बार परिवर्तित न कर दुग्ध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाने की मांग की। दुग्ध उत्पादकों ने पशु विकास कोष के दुग्ध उत्पादक हित में उपयोग की भी मांग की है । वार्ता में दुग्ध संघ की ओर से अध्यक्ष गिरीश खोलिया, सहायक निदेशक लीलाधर सागर, प्रधान प्रवंधक हरीश सिंह बोरा, दुग्ध उत्पादकों की ओर से आनन्द सिंह विष्ट, ब्रह्मानन्द डालाकोटी,श्याम सुन्दर सिंह, रवीन्द्र सिंह खाती,राम सिंह, गोपाल सिंह,जीवन सिंह, उमेश चन्द्र,रबि आदि सम्मिलित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago