कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की समन्वित समीक्षा बैठक ली।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि ये सभी योजनाएं सीधे किसानों व ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ी हैं। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने जनपद में हॉर्टी-टूरिज्म की परिकल्पना पर भी काम प्रारम्भ करने पर जोर देते हुए कहा कि उद्यानिकी को पर्यटन से जोड़कर युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर विकसित किए जाएंगे।
समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को समय पर आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसान को जो उपकरण मिले, वह उपयोगी और टिकाऊ हो ।
श्री जोशी ने जनपद में बंजर पड़ी भूमि के उपयोग की दिशा में ठोस योजना बनाकर उसे मिशन मोड में लागू करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अनुपयोगी भूमि को उत्पादक बनाया जा सके।
मंत्री ने सैनिक कल्याण की समीक्षा के दौरान श्री जोशी ने जिला सैनिक विश्राम गृह एवं विभाग के कार्यालय के पुनर्निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि कार्यालय एवं विश्राम गृह के निर्माण के लिए त्वरित प्रक्रिया अपनायी जाये।
मंत्री ने उद्यान, कृषि और ग्राम्य विकास विभागों से आपसी समन्वय मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा, ताकि योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई दे।
बैठक में उपाध्यक्ष, महिला उद्यमिता परिषद गंगा बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....