अल्मोड़ा विधायक तिवारी ने स्वास्थ्य सचिव से की मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर की अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग, स्वास्थ्य सचिव ने प्राचार्य को दूरभाष पर दिए डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की कार्यवाही करने के निर्देश
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने आज देहरादून में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार से मुलाकात कर उनसे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की मांग की जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सी पी भैसोड़ा से दूरभाष पर वार्ता कर मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट बढ़ाने की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट हंस फाउंडेशन संचालित कर रहा है जिसमें मात्र 6 यूनिट डायलिसिस की है।उन्होंने बताया कि 50 से अधिक किडनी रोगियों को अभी भी डायलिसिस सेंटर में डायलिसिस के लिए जगह नहीं मिल पा रही है जिस कारण उन्हें हल्द्वानी या मैदानी क्षेत्र की दौड़ लगानी पड़ रही है।जिनसे किडनी रोगियों को शारीरिक तकलीफ तो हो ही रही है इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सुविधा बढ़ाने के लिए पूर्व में उनके द्वारा प्राचार्य से वार्ता की गई लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण आज उन्हें स्वास्थ्य सचिव से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया गया।जिस पर स्वास्थ्य सचिव ने तत्काल रूप से कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अविलंब मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सुविधा बढ़ाने हेतु निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि आज हमारे पर्वतीय क्षेत्र के किडनी रोगी मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा न होने से बेहद परेशान है।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस सेवा बढ़ने से बागेश्वर, पिथौरागढ़,चंपावत,रानीखेत, चौखुटिया द्वाराहाट आदि क्षेत्रों के किडनी रोगियों को भी राहत मिलेगी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही उनकी डायलिसिस संभव हो पाएगी। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में उनके द्वारा अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस उद्देश्य से कराई गई थी की अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार के उपचार उपलब्ध हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से वे लगातार प्रयासरत हैं कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अल्मोड़ा सहित समस्त पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को उपचार उपलब्ध हो पाए एवं उन्हें मैदानी क्षेत्र की दौड़ ना लगानी पड़ी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....