अल्मोडा़ के वरिष्ठ काँग्रेसी एंव पूर्व नगराध्यक्ष बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल के आकस्मिक निधन से काँग्रेस पार्टी में शोक की लहर

अल्मोडा़ के वरिष्ठ काँग्रेसी एंव पूर्व नगराध्यक्ष बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल के आकस्मिक निधन से काँग्रेस पार्टी में शोक की लहर


अल्मोड़ा- वरिष्ठ काँग्रेसी नेता एंव पूर्व नगराध्यक्ष ऒर अरबन काँपरेटिव बॆंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल उम्र 75 वर्ष का हल्द्वानी स्थित नीलकंठ हास्पिटल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण आज प्रातः 07 बजे उपचार के दॊरान निधन हो गया हैं।
श्रीमती मोहनी बगडवाल के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित करके दिवगंत पुण्य आत्मा को भावभीनी श्रद्वाजंली अर्पित करके गहरा शोक व्यक्त करके मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक रखकर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. मोहनी बगडवाल बेहद सादगी पसन्द, कर्तव्यनिष्ठा ऒर कुशल व्यवहारिक महिला रही थी। उनके आकस्मिक निधन से काँग्रेस परिवार ने एक अहम मार्गदर्शक को खो दिया हैं।
जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज अपराह्न 3:30 बजे के लगभग स्व. मोहिनी बगडवाल के पार्थिव शरीर को उनके पारिवारिक जन उनके निवास स्थान माल रोड शिखर होटल के समीप लेकर पँहुचेगें । कल दिनाँक 10 अप्रॆल बुधवार को प्रातः 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतेष्टि हेतु विश्वनाथ मोक्षधाम को ले जाया जायेगा।
शोकसभा में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला, ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, रमेश नेगी, संजय सिंह, गीता महरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, परितोष जोशी, विनोद वॆष्णव,मनीराज मटेला, गोविन्द महरा, एड. कुन्दन भण्डारी, एड. जगदीश तिवारी, एड. वॆभव पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, एड. केवल सती, तारा चन्द्र साह, डा. मनोज कुमार जोशी, दीपक कुमार, अख्तर हुसॆन, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया।
मोहनी बगडवाल के आकस्मिक निधन पर दूरभाष पर काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago