बंदर ने छिना पर्स, पुलिस जंगल से ढूंढ़ निकाला
बंदर खींच ले गया नगदी से भरा पुजारी का बैग,पुलिस ने जंगल से किया बरामद
आज दिनांक 31/ 5/2024 को चितई मंदिर में पूजा-पाठ आदि का कार्य करने वाले नितिन पंत के बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे,तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया। जिसमें 20,000 रुपये रखे हुए थें, जिससे बैग स्वामी काफी परेशान हो गये।
हैरान परेशान बैग स्वामी ने अपने साथ हुयी इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कानि0 आसिफ हुसैन को बताया,जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरु की गई,लगभग 01 घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया, बैग में 20,000 रुपये सुरक्षित थे,जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।
अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग स्वामी काफी प्रसन्न हुए और आभार प्रकट किया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....