अल्मोड़ा: मोटरसाइकिल गिरी खाई में, दो गम्भीर रूप से घायल

अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। आज ही एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतर दोनों लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।

शनिवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी को सूचना मिली की चौखुटिया रोड पर स्थान केदार के समीप एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें एक स्त्री व पुरुष सवार थे। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु पुलिस टीम सड़क मार्ग से नीचे खाई में उतरी व रामगंगा नदी को पार करते हुए घने कटीली झाड़ियों के बीच से गुजरकर घायलों तक पहुंचे।

मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दोनों घायल सड़क मार्ग से लगभग 60 मीटर नीचे खाई में गिरे थे व दोनों गम्भीर रुप से घायल थे। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के सहायता से दोनों घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया तथा पुलिस के सरकारी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय भिकियासैंण पहुंचाकर समय से उपचार दिलाकर दोनों घायलों की जान बचाई गई।

दुर्घटना में पूजा पत्नी गौरव निवासी मुरादाबाद और
राजेंद्र उर्फ रवि कुमार पुत्र स्वoशेर सिंह घायल हुए हैं।

पुलिस टीम थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी-हे0 का0 महेंद्र सिंह बिष्ट-हे0 का0 प्रकाश चंद्र -होमगार्ड मनीष जोशी-होमगार्ड नवीन गिरी शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago