अल्मोड़़ा-आज योग अनुदेशकों ने अध्यक्ष पवन कुमार जोशी के नेतृत्व में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से योग अनुदेशकों ने कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में योग अनुदेशक के पद सृजित किए गए थे।
आयुष मंत्रालय द्वारा वैलनेस सेंटर में एक शुभ पहल की गई कि सभी लोग योग के माध्यम से स्वस्थ बने जो कि एक अच्छी पहल है।अतः हम सभी योग अनुदेशक इस शुभ पहल अवसर पर वैलनेस सेंटर में अपना पूर्ण समय देना चाहते हैं।अतः पूर्ण समय के अनुसार हमे सम्मानजनक वेतन दिया जाए ताकि हम लोग उत्साहवर्धन के साथ कार्य कर सकें।योग अनुदेशकों ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए योग अनुदेशकों को समान कार्य व समान वेतन दिया जाए।
सभी योग अनुदेशकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि योग अनुदेशकों को समान कार्य, समान वेतन दिया जाए।योग अनुदेशकों की नियुक्ति संविदा पर रखी जाए एवं योग अनुदेशकों को सम्मानजनक वेतन दिया जाए।उन्होंने कर्नाटक को ज्ञापन सौंपते हुए अपील की कि योग अनुदेशकों की बात को श्री कर्नाटक सरकार के समक्ष मजबूती से उठायेंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....