अल्मोड़ा: नगरपालिका अध्यक्ष जोशी ने नगर में किए गए कार्यों की दी जानकारी

कहा बजट की कमी के बावजूद नगर में जनता की सुविधा हेतु अनेको कार्य किये गए

अल्मोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद् सभागार में प्रेस वार्ता कर नगरपालिका द्वारा किये गए कार्यो को बताते हुए कहा कि पालिका द्वारा बजट की कमी के बावजूद नगर में जनता की सुविधा हेतु अनेको कार्य किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर में 15 जगहों पर भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किये गए जिसके सार्थक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। नगर में डोर टू डोर कूड़ा उठान को प्राथमिकता दी जा रही हैं नगर में स्वच्छता बनी रहे पालिका द्वारा शाषन को अनेको प्रस्ताव भेजे गए हैं।

पालिका द्वारा पहली बार अजेविक कूड़ा बिक्री कर तेरह लाख की आय अर्जित की गयी हैं एवम कूड़े से निर्मित खाद से 26300 की आय अर्जित की गयी 25 भूमिगत कूड़ेदान के प्रस्ताव शाशन को भेजे गए हैं बहुप्रतीक्षित पंचधारा पार्किंग का नाम पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व मोहन लाल वर्मा का नाम से रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया हैं l नगर में भैरव मंदिर / जी.आई. सी / के.एम्.ओ.यू के पास दुपहिया चार पहिया की पार्किंग का कार्य जरी हैं लक्ष्मेश्वर पर छोटी गाडियों की पार्किंग का निर्माण कर दिया गया हैं l

धारानौला स्टेशन के पास दो स्थानों पर पार्किंग प्रस्तावित हैं जिसका निर्माण शीघ्र कर दिया जाएगा पालिका द्वार दो ओपन जिमो का निर्माण कर दिया गया हिं विश्वनाथ घाट में गैस शवदाह गृह कर निर्माण प्रगति पर हैं नगर में हरी प्रसाद टम्टा रेन बसेरा का कार्य प्रगति पर हैं शहर 850 एल इ डी लाईट से जगमगा रहा हैं l पांच साल के कार्यकाल में छः करोड़ की धनराशि से नाले सुधारीकरण का कार्य किया गया 18 लाख से रेलिंग निर्माण का कार्य किया गया हैं नव सर्जित वार्ड रेलापाली में पेयजल योजना लागू करा दी गयी हैं नारायण तेवाड़ी देवाल में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर स्थापित किया गया हैं l

जोशी ने बताया कि डीनापानी स्थित खेल मैदान के लिए पालिका द्वारा ही सर्वप्रथम पहल की गयी जिस से मिनी स्टेडियम की स्वीकृति शाशन द्वारा प्रदान कर दी गयी हैं पालिका ने सेवानिवर्त कर्मचारियों को जिन्हें कई महीने से पेंशन और उपादान की राशी का भुगतान नहीं हो पाया था 5.50 करोड़ का भुगतान किया गया हैं नगर में 38 नालो का मास्टर प्लान बना कर शाशन को भेजा गया था शाशन की स्वीक्रति के उपरांत नालो का निर्माण कार्य सिचाई विभाग द्वारा किया जा रहा हैं l


कार्यक्रम में अधिशाषी अभियन्ता भारत त्रिपाठी , सभासद दीपक वर्मा, हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी ,सचिन आर्य ,विजय पाण्डेय ,मनोज जोशी , मोनू साह , दीपा साह ,तरुन्नाम बी ,रेखा अलमिया , अर्जुन बिष्ट अदि उपस्थित रहे l

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

6 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

11 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

16 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago