नन्दादेवी की लीला में राम-सेतु निर्माण और रामेश्वरम पूजन की प्रस्तुति ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध


अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के अष्ठम दिवस में विभिषण-रावण संवाद, रामेश्वरम पूजन, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद और लक्ष्मण शक्ति की प्रस्तुति दी गई। अष्ठम दिवस की लीला के अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी, समाजसेवी और लेखिका जया पांडे, प्रवक्ता भातखण्डे संगीत महाविद्यालय चंचल तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारम्भ किया गया।कुलदीप, मोहन जोशी, गणेश मेर और दया परगाई ने सम्मानित किया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई, काव्या कांडपाल ने अभिनय किया। संचालन कमेटी के निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।


साज पर हारमोनियम में वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली और अरशद खान ने अपना सहयोग प्रदान किया।लीला में राम-सेतु निर्माण और रामेश्वरम पूजन की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण- मेघनाथ संवाद व लक्ष्मण शक्ति की प्रस्तुति ने खूब वहावाही लूटी। अंगद जगदीश भंडारी, रावण हरि विनोद साह, लक्ष्मण अविरल जोशी और मेघनाथ अभिनव मेहरा ने जीवंत अभिनय करके दर्शकों के बीच समा बांध दिया और नंदादेवी मंदिर प्रांगण में खचाखच भरी दर्शकों की भीड़ ने खूब तालियां बजाकर पात्रों का उत्साहवर्धन किया। सुषेण वैद्य का जीवंत अभिनय वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने निभाया।
राम द्रोण नेगी, हनुमान लोकेश तिवारी, सुग्रीव मुरली कांडपाल, नल नमन पालनी, नील दक्ष साह, भरत ॐ मिश्रा, मंदोदरी मीनाक्षी हरबोला, सुषेण वैद्य सहायक पार्थ पांडे, राक्षस सेना मारूत साह, सुमित, हर्षित, हिमांशु द्वारा किया गया।पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा वीरेंद्र जोशी और रितम धामी द्वारा किया गया।मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, राजेश पंत ने बहुत ही शानदार रावण दरबार, छाया चित्र, शक्ति बाण का आदि निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।
पर्दे के पीछे गणेश मेर और मोहन जोशी ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया। पात्रों को तैयार करने में हरीश बिष्ट, प्रकाश जोशी और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रामलीला का सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिँह मेर, नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, जल संस्थान के सहायक अभियंता मंजुल मेहता, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, दीपक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, गीता मेहरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संतोष मिश्रा, गोपाल भंडारी, अमित उप्रेती, सारांश मंगोली, मोहन भंडारी, भरत नेगी, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago