अल्मोड़ा: शुरू हुआ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
आज दिनांक 15 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का प्रारंभ हुआ जोकि 14 फरवरी 2024 तक संचालित होगा जिसका उद्देश्य जन सामान्य को सड़क सुरक्षा विषयक जागरूक करना ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके।
इसके तहत आज अल्मोड़ा में चालक एवम् जन सामान्य को सड़क सुरक्षा विषयक शपथ दिलाई गई और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर चालक परिचालकों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करने हेतु स्वयं से पहल करने का अनुरोध किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री गणेश हरङिया ,सब इंस्पेक्टर श्री आयूब अली, श्री शुभम जोशी,श्री कैलाश जोशी, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी श्रीनीरज पवार , श्री विनोद बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...