Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा: मतगणना के दौरान अल्मोड़ा नगर में रहेगा नया यातायात प्लान

Loksabha election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान अल्मोड़ा नगर में वाहनों के निर्बाध एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिये अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ट्रैफिक/डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
यह रुट डायवर्जन प्लान दिनांक 04/06/2024 को समय प्रातः 05.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा।

अल्मोड़ा नगर व चितई मार्ग पर यातायात व्यवस्था/डायवर्जन प्लान का विवरण निम्नवत् है-

1.पिथौरागढ़ की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त वाहन सुवाखान बैरियर, थाना दन्या से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।
2.पिथौरागढ़ एवं शेराघाट की ओर से अल्मोड़ा आने वाले समस्त वाहन धौलछीना-गोल्ज्यू गैराड़ – कपड़खान होते हुए अल्मोड़ा आयेंगे।
3.अल्मोडा की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़-धौलछीना होते हुए जायेंगे।
4.हल्द्वानी की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन बेस तिराहा-पाण्डेखोला-लक्ष्मेश्वर-कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़ धौलाछीना होते हुए जायेंगे।
5.रानीखेत, सोमेश्वर की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन पाण्डेखोला तिराहा-लक्ष्मेश्वर-कपडखान-गोल्ज्यू गैराड़-छौलछीना होते हुए जायेंगे।

अपील-

जनता से अनुरोध हैं कि निर्बाध यातायात  हेतु तैयार किये गये ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।

 vote count, Loksabha election, 4th june

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago