नव विवाहित ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत ब्लॉक के अंतर्गत एक नव विवाहित ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी, जिससे पूरा गांव सदमे में है। छह माह में टूटा सात जन्मों का बंधन, कमरे में मिले पति-पत्नी के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में एक नवविवाहित जोड़े का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो उनकी स्थिति समझ से बाहर हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है, जिसका आज बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। ज्ञातव्यहो कि मृतककमल सिंह नेगी बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता था, और दिवाली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के समय घर में केवल दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे, और उनकी मां भी उस वक्त घर पर नहीं थीं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जो इस दुखद घटना की वजह बन सकता है। छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। मंगलवार दोपहर ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में जब देवकी देवी ने कमरे का दरवाजा बंद पाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा। उनका बेटा कमल सिंह नेगी (31) और बहू सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके मिले। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर देवकी देवी के आंसू थम नहीं पाए, और उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए।सूचनामिलते ही राजस्व पुलिस मौकेपर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया। फिलहाल इस बात का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। राजस्व पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। घटना के समय नायब तहसीलदार प्रियंका, राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा, कुंदन लाल सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण भी वहां मौजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago