अल्मोड़ा। जिले के बाडेछीना शेराघाट मोटर मार्ग में आज शुक्रवार को एक दुखद हादसे में एक युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार महिपाल नेगी उम्र निवासी जमराड़ी अपने भांजे नीरज कैड़ा निवासी पारखेत झिरौली के साथ आल्टो कार संख्या यूके-01-टी-1564 से मंगलता के पास सवारी छोड़ने के बाद वापस बागेश्वर को लौट रहे थे। तभी कनारीछीना के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने धौलछीना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।जिसके बाद दुर्घटना में घायल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही घायल महिपाल नेगी ने दम तोड़ दिया। दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...