Almora-News दो चचेरे भाईयों के नशे के कारनामों पर अल्मोड़ा पुलिस का एक्शन,दोनों हुए गिरफ्तार

SSP अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पिकअप में सब्जी बताकर गांजा कर रहे थे पार, सल्ट पुलिस टीम की सतर्कता से तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी

चार लाख से अधिक कीमत का 16.895 kg गांजा बरामद

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

दिनांक 18.05.2025 को सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल सड़क मरचूला के पास चेंकिग के दौरान एक पिकअप संख्या- UK01-CA-0780 को रोक कर सवार चालक विशाल सिंह व परिचालक भूरे को पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि इन कट्टों में सब्जी हैं। शक होने पर खोल कर देखा तो दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 10/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया गया और वाहन को सीज किया गया।
अभियुक्तगण गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे वहां ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं। तत्पश्चात् आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी जायेगी।

अभियुक्तगणों का नाम व पता-
1-विशाल सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल
2-भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल

बरामदगी- 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा
कीमत- 4,22,375/- रुपये

थाना सल्ट पुलिस टीम-
1-उ0नि0 कमित जोशी
2-अपर उ0नि0 लोमेश कुमार
3-हेड कानि0 सुरेश चन्द्र
4-हेड कानि0 संजू कुमार
5-कानि0 अमरेन्द्र कुमार

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

5 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago