आशु कुमार आर्य बने उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष
अल्मोड़ा ।31 मार्च 2025 – उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (यू.एस.एफ.) के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने श्री आशु कुमार आर्य को संगठन का अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। आशु कुमार आर्य, जो कि सरकार की आली तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के निवासी हैं, उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, मेहनत और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर देवेश सेन ने कहा कि आशु कुमार आर्य की यह नियुक्ति संगठन को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी। उन्होंने आशा जताई कि नए जिला अध्यक्ष संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को मज़बूती से आगे बढ़ाएंगे और छात्र हितों की रक्षा के साथ-साथ उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन हमेशा से उत्तराखंड के छात्र-युवा आंदोलन में अग्रणी रहा है और अपने संघर्षों के लिए पहचाना जाता है। संगठन ने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी जी केंद्रीय सचिव श्री गिरिश नाथ गोस्वामी , नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, देवेश आर्य,भास्कर आर्य, धीरज सिंह ढैला, पवन कुमार, शुभांकर लोभियाल, अभय आर्य, सौरभ आर्य, प्रमोद कुमार अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....