Almora-news: सैर पर निकले युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
अल्मोड़ा। तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुबह की सैर पर निकले थे। इस बीच तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। चार घंटे की खोजबीन के बाद उन्हें झाड़ियों में घायल अवस्था में पाया गया।घटना बग्वालीपोखर क्षेत्र के ग्राम भंडरगांव की है। यहां के निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह, जो दिल्ली में एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं, छुट्टियों में अपने गांव आए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह रोजाना की तरह सैर के लिए निकले, लेकिन देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लगभग चार घंटे की खोजबीन के बाद परिजनों, पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाड़ियों में घायल हालत में पाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमन सिंह पर तेंदुए ने हमला किया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को तुरंत रानीखेत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वन विभाग के रेंजर गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....