एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर वार नाँनस्टाप है जारी
दन्या पुलिस की चैंकिग में 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 तस्कर की हुई गिरफ्तारी
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक- 19 मार्च 2023 को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह नेतृत्व में दन्या पुलिस* द्वारा आटी बैंड दन्या क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त कृष्ण सिंह के कब्जे से दो पेटियों में 95 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
मामले में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह ने बताया कि अभियुक्त हल्द्वानी से कम दाम मे खरीदी शराब को दन्या क्षेत्र में मंहगे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैंकिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण सिंह, उम्र 42 वर्ष पुत्र शिव सिंह निवासी सिंडिया खेत पो0 चनडूंगरी, राजस्व क्षेत्र भनोली, जिला अल्मोड़ा
से 02 पेटी मैक डाँवेल अवैध अग्रेजी शराब (कुल 95 पव्वे) बरामद हुआ, जिसकी कीमत कीमत 12000/- ( बारह हजार रुपये) हैं।
पुलिस टीम में हे0कानि0 संजय कापड़ी, थाना दन्या और होमगार्ड विमल गोस्वामी, थाना दन्या शामिल रहें।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…