Almora News: पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने की कवायद
आज दिनांक 21.03.2025 को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरवंस सिंह, सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम, निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…