Almora News: जाखन देवी, कपिना, गल्ली में पहुंची ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ‘स्वछता संकल्प यात्रा’


अल्मोड़ा। (शुक्रवार) ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा करी जा रही ‘स्वछता संकल्प यात्रा’ आज लक्ष्मेश्वर् वार्ड में जाखन देवी मन्दिर से प्रारंभ करी गई। यह यात्रा आज एवं जाखन देवी मन्दिर के समीप के मोहल्लों गल्ली, कपिना एवं जाखन देवी में पहुंची जहां घर – घर जाकर सभी लोगों से उनके क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं जिसमे कूड़े के निस्तारण से लेकर आवारा पशुओं की समस्याओं, उनके क्षेत्र में नशे तथा अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में बात करी गई| इस चर्चा में वहाँ के निवासियों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में करी गई चर्चा में सभी लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए सुझाव भी दिए| इस यात्रा का आयोजन 18 नवम्बर से इसी उद्देश्य से किया जा रहा कि वार्ड वार लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और इनके उन्मूलन के लिए उनके पास कोई सुझाव हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड किया जा सके| ताकि आने वाले समय में गठित होने वाली नगर निगम बोर्ड को इन समस्याओं और स्थानीय निवासियों द्वारा सुझाये गए उपयोंसे अवगत कराया जा सके| घर घर जा कर करी जा रही चर्चा में न केवल समस्याओं पर बात करी जा रही है अपितु लोगों को अपने शहर के प्रति कर्तव्यों के लिए भी अवगत कराया जा रहा है| जिससे आने वाले समय में अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि को सामने लाया जा सके| आज की इस यात्रा में श्रीमती ज्योति पन्त, डॉ जे सी दुर्गापाल, जीवन बर्मा जी, कृष्ण कुमार, दीपक भंडारी, सागर टमटा, रोहित पांडे, रोहित पंत, आदि उपस्तिथ रहे|
हम इस यात्रा के समस्त सहभागियों एवं सम्वाद्कर्ताओं के बहुत बहुत आभारी हैं| कल स्वच्छता संकल्प यात्रा का प्रारंभ लक्ष्मेश्वर् वार्ड में गैस गोदाम के क्षेत्र में किया जायेगा जिसे लिए लक्ष्मेश्वर् बाय पास पर एकत्रित होंगे। आप सबसे अनुरोध है अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें|

डा वसुधा पन्त
९४५६७२२४२२

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago