Almora-news भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हेमा गेड़ा उम्मीदवार
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हेमा गेड़ा को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को हेमा गेड़ा ने अध्यक्ष पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। समर्थकों ने नारेबाजी और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि हेमा गेड़ा का नामांकन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी। हेमा गेड़ा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही, उन्होंने विकास और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता देने की बात कही। नामांकन में मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहर, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रोतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कुंदन लटवाल, कैलाश गुरुरानी व कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…