Almora News: तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, बेस से हायर सेंटर रेफर
Almora। लोधिया में एक तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोग बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग हो हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बुजुर्ग के पुत्र ने पुलिस में तहरीर सौंप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के ग्राम पंचायत नया दरखास खत्याड़ी निवासी मनीष कुमार ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। कहना है कि सोमवार को उनके पिता बची राम लोधिया में काम देखने गए थे। बताया कि काम देखने के बाद उनके पिता पैदल घर वापस आ रहे थे। इसी बीच जब उनके पिता लोधिया के समीप शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे डंपर नंबर यूके 19 सीए 3737 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर उनके पिता को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उनके पिता के दाएं हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंची है। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…