Almora-News: पुष्पा स्टाइल
थाना सल्ट टीम की सतर्कता से कल शाम पुष्पा स्टाइल में कबाड़ के कैंटर में 8.50 लाख का गांजा छुपाकर ले जा रहे 02 तस्कर दबोचे गये।
In Pushpa style, 02 smugglers were caught carrying 8.50 lakh ganja in junk canter in style
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.2025 की सायं लखरकोट से लगभग 400 मीटर पहले कैंटर सं0-UK19CA8282 को चेक किया गया,कैटर में कबाड़ भरा हुआ था,पुलिस टीम द्वारा भली-भांति चेक किया तो कबाड़ के नीचे 03 बोरों में कुल 34.145 किग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ,तत्पश्चात 02 अभियुक्तों शमशेर अली उर्फ छम्मा व मौ0 यामीन को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR No 8/25 धारा 08/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।वाहन को सीज किया गया।
अभियुक्तों का विवरण-
1-शमशेर अली उर्फ छम्मा उम्र 44 वर्ष पुत्र मुन्नू निवासी नया झरना प्लाट 16 पीरुमदारा रामनगर
2-मौ0 यामीन उम्र 34 वर्ष पुत्र रियासत हुसैन निवासी शाहपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद
पूछताछ-
अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग यह गांजा तनसाली सैंण से खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे,जहां हमें यह गांजा एक अन्य व्यक्ति को देना था,जिससे वह हमे पैसे देता और हम आपस बांट लेते।
गांजा बेचने और रामनगर मे जिसको देने जा रहे थे दोनों के बारे में पुलिस द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामदगी- कुल 34.145 किग्रा०अवैध गांजा
कीमत- 8,53,625 रुपये
सल्ट पुलिस टीम
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....