• Sun. May 24th, 2026

Almora news: मानसिक रूप से अस्वस्थ हुआ लापता, पुलिस ने ढूंढ़ परिजनों के किया सुपुर्द

Almora news: मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति के घर से गुमशुदा होने पर थाना द्वाराहाट पुलिस ने ढूंढखोज करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

   बीते शुक्रवार 8 दिसंबर 2023 को द्वाराहाट निवासी जगदीश जीवन चंद्र ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उनका बड़ा भाई महेश चन्द्र, उम्र- 58 वर्ष जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, आज प्रातः घर से बिना बताये कहीं चले गये है।  सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर गुमशुदा की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य चौराहा द्वाराहाट, ग्राम कोला मुखिया, काली खोली, दूनागिरी रोड, रानीखेत रोड आदि स्थानों पर गुमशुदा की ढूढ़खोज करते हुए वाहनों की चैकिंग व वाहन चालकों/लोगों से गुमशुदा के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुए जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

परिजनों के सुपुर्द किया

    पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति महेश चन्द्र को आज दिनांक- 09.12.2023 की प्रातः पेट्रोल पंप द्वाराहाट के पास के गधेरे से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आभार जताया

   अपने भाई को सकुशल पाकर  जगदीश जीवन चंद्र द्वारा द्वाराहाट पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

द्वाराहाट पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0  विजयपाल 
2-हे0कानि0 संजय मौलेखी
3-हे0कानि0 चन्द्रपाल
4-कानि0 नवीन कन्याल
5-होमगार्ड  उमेश सती

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *