Almora-news : रवि बिष्ट की My11 Circle से बने करोड़पति, जीते 03 करोड़

Almora-news : रवि बिष्ट की My11 Circle से चमकी किस्मत बने करोड़पति, जीते 03 करोड़

अल्मोड़ा जिले के ग्राम डुंगरा, तोक चौणी, तहसील भनोली, निवासी रवि बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट दिल्ली में एक होटल में सैफ का काम करते हैं। बताते चलें कि रवि बिष्ट ने My 11circle में विगत रात्रि आई पी एल में रॉयल चैलेंजर बंगलुरू व कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम बनाकर 3 करोड़ रुपये, एक थार कार, एक बुलेट व मोबाइल फोन जीता है। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया गया है कि बीते रात्रि रवि गांव से दिल्ली जा रहे थे और गाड़ी में बैठे बैठे ही रवि ने My11 Circle में टीम बनाई। रविवार सुबह जब लोगों ने उन्हें करोड़पति बनने की बधाई दी तब उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी मिली। सबसे खास बात यह है कि उन्हें थार, बुलेट व मोबाइल गिफ्ट कर दिया है । जबकि 3 करोड़ में से 30 फीसदी आयकर कटौती के बाद उन्हें 2.10 करोड़ रुपये मिलेंगे। आपको बता दें कि रवि का परिवार बेहद मध्यम वर्गीय है। उनके पिता गांव में मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि माँ गृहणी है। इसके साथ ही रवि के एक भाई ने अभी हाल ही में पॉलिटेक्निक किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago