Almora News: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के शुभम् कपकोटी बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ को मिला महामंत्री का दायित्व

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले की ग्रामीण इकाइयों का विस्तार करते हुए आज लमगड़ा व्यापार मंडल से अध्यक्ष पद का दायित्व व्यापारी शुभम् कपकोटी व महामंत्री पद का दायित्व संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ को दिया गया है।
शुभम् व संजय के देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल में दायित्व मिलने पर स्थानीय व्यापारियों ने हर्ष जताया एवं बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने सभी नवागंतुक पदाधिकारियों का देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा में सम्मलित होने पर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि युवा एवं प्रतिष्ठित व्यापारियों के शामिल होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा संगठन को और अधिक मजबूती मिली है जिस कारण संगठन व्यापारियों के हितों के लिए और अधिक तेजी से कार्य कर सकेगा।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों सहित देवभूमि उद्योग व्यापार अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन रायल, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी, महामंत्री पूरन सिंह सूप्याल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, अनिल वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रभारी यूसुफ तिवारी, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी लमगड़ा से योगेश मलाड़ा, धैर्य बगड़वाल, हरीश पांडे, ललित पांडे, विनोद पांडे, रोहित पांडे, पंकज रावत, गणेश रावत, कुंदन रावत व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

26 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago