Almora News: टार्ज़न तीन लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Almora News: टार्ज़न तीन लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा तीन लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ टार्जन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

टाटिक तिराहा के पास से टार्जन गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 14.10.2024 को संयुक्त चैकिंग के दौरान टाटिक तिराहा, अल्मोड़ा के पास एक युवक गौरव कुमार उर्फ टार्जन के कब्जे से 10.65 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 02/24 धारा 8/21 एनडीपीएस पंजीकृत है।


गिरफ्तार अभियुक्त-

गौरव कुमार आर्या उर्फ टार्जन उम्र- 29 वर्ष पुत्र संजय कुमार आर्या निवासी मल्ला ओड़खोला राजपुरा, अल्मोड़ा 
    बरामदगी- 10.65 ग्राम स्मैक बरामद होना।
    कीमत-3, 19, 000 /- रुपए


एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1-उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला
2-कानि0 नन्दन राम – चौकी धारानौला
3-कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

41 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago