Almora News: चार घंटे तक मृतक के शव के पास बैठी रही पुत्री, भाजपा नगर अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कराई एम्बुलेंस व्यवस्था

काफलीगैर निवासी एक व्यक्ति की ईलाज के दौरान आज प्रातः अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गयी।मृतक के साथ केवल उनकी पुत्री थी।बता देना चाहेंगे कि मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी‌ तथा मृतक की पुत्री के पास मृतक का शरीर अपने घर काफलीगैर ले जाने तक की व्यवस्था नहीं थी।इसकी सूचना जैसे ही भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को मिली वे तुरन्त मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा पहुंचे तथा मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था के प्रयास किये‌।

एम्बुलैंस उपलब्ध ना होने की दशा में उनके द्वारा स्वप्रयासों से मृतक का शरीर उनके घर पहुंचाने के लिए प्राईवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली गयी। लेकिन इस सब घटनाक्रम के बीच भाजपा नगर अध्यक्ष ने मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस उपलब्ध ना होने की सूचना देहरादून स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी तथा इस पर रोष प्रकट किया।इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकारी एम्बुलेंस मेडिकल कालेज भिजवाई गयी जिसमें मृतक का शरीर उनके घर काफलीगैर भेजा गया।
लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि मेडिकल कालेज,बेस चिकित्सालय में ऐसी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके मृत शरीर को उसके परिजन घर ले जा सके।हांलांकि आज चार घंटे बाद भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रयासों से मृतक के शरीर को उनके घर भेजा जा सका।इस पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द ही इस सम्बन्ध में बात की जाएगी तथा ये सुनिश्चित कराया जाएगा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ इस तरह की घटना होने पर मृत शरीर को मृतक के घर छोड़ने के लिए मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस की स्थाई व्यवस्था हो।

इस अवसर पर उपस्थित जन

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी एवं नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट भी उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago