Categories: अल्मोड़ा

Almora-news टालमटोल की प्रवृत्ति किसी भी स्तर पर असहनीय- जिलाधिकारी

Almora-news टालमटोल की प्रवृत्ति किसी भी स्तर पर असहनीय- जिलाधिकारी

Almora- जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की स्थिति एवं लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि “सेवा का अधिकार” शासन की मूल भावना है, जनता को तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होना उनका अधिकार है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें और किसी भी नागरिक को लाभ से वंचित न रहने दें।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हीला-हवाली या टालमटोल की प्रवृत्ति किसी भी स्तर पर असहनीय है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों में सेवा का अधिकार अधिनियम संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हों, ताकि आम नागरिकों को यह जानकारी रहे कि कौन सी सेवा उन्हें कितने समय में और किस अधिकारी से प्राप्त हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को उसका वैधानिक अधिकार सहज, सुलभऔर पारदर्शी तरीके से मिले। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सीएमओ नवीन चंद्र तिवारी, डीडीओ एस के पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago