अल्मोड़ा न्यूज़। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी विनीत तोमर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन को फूल मालाओं से सजाया गया तथा ढोल नगाड़ों के साथ इस यात्रा के लिए प्राप्त हुए वाहन को ग्राम पंचायतों में अंतिम छोर पर खड़े नागरिकों को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण 17 योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों एवं गारंटियों को पूर्ण करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा के सभी क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित किए जाने के उद्देश्य से इस यात्रा को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार हमेशा गरीबों एवं वंचितों के हितार्थ निरंतर कार्य कर रही है।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में लाने एवं 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सशक्त बनाते हुए यह यात्रा भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
जिलाधिकारी विनीत तोमर ने कहा कि इस यात्रा के लिए सभी ब्लॉकों के लिए रोस्टर तैयार किया गया है तथा ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन भी किया गया है। जिसका कार्य पात्र लोगों को चिन्हित कर केंद्र सरकार की प्रमुख 17 योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है।इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....