अल्मोड़ा: स्कूलोंके अध्यापक व विद्यार्थियों को दिया जा रहा आपदा के दौरान राहत व बचाव के लिए प्रशिक्षण

अल्मोड़ा 04 जुलाई, 2023 – जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि जनपद के विकासखण्डों एवं विद्यालयों में आपदा से सुरक्षा एवं बचाव हेतु 15वीं वाहिनी एन0डी0आर0एफ0 गदरपुर उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों व विकासखण्डों में जाकर छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, विकासखण्डों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

12 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनपद अल्मोड़ा आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्र है, जिसके तहत जिला प्रशासन की देख-रेख में दिनॉंक 26 जून, 2023 से दिनॉंक 12 जुलाई, 2023 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों, विकासखण्डों में टीम द्वारा आपदा से निपटने की बारीकियों आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान व आपदा पश्चात् की कार्यवाही और टेरोलिन ट्रेवलर्स, प्राथमिक उपचार, सी0पी0आर0, मानव निर्मित स्ट्रेचर बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि भविष्य में कोई आपदा घटित होने पर त्वरित मदद दी जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एन0डी0आर0एफ0 टीम के कमाण्डेन्ट सुदेश कुमार दरयाल के दिशा निर्देशों में टीम निरीक्षक चन्द्रशेखर एवं 06 सदस्यीय खोज एवं बचाव दल द्वारा आपदा से निपटने का प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है।


इस क्रम में आज जीआईसी चमतोला, विकासखंड धौलादेवी में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे उपरोक्तानुसार आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago