Almora पुलिस लाइन में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी
एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये हुआ मथंन,जवानों को पंचायती चुनाव व मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने के दिये निर्देश
जनपद में चलेगा “ऑपरेशन कालनेमि”, छद्म भेष धारियों पर होगी कार्यवाही
विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करने के दिये निर्देश, कोतवाली अल्मोड़ा के उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा बने Employee Of The Month सहित सराहनीय कार्य करने वाले 13 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा SSP ALMORA द्वारा आज दिनांक- 12.07.2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।
सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को तैयारियां पूर्ण करने व थाना क्षेत्रों में बीट कर्मियों को और अधिक सक्रिय कर आपसी रंजिश, लड़ाई-झगड़े करने वाले तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिये प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर संलिप्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय ने निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करने के लिये के निर्देशित किया गया, जिससे अधिक से अधिक मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई जा सकें।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में सघन चेकिंग/वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर आपराधिक/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टिगत रखने हेतु निर्देशित किया गया।
“ऑपरेशन भल छौ” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
मानसून सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना/फायर/एसडीआरएफ को आपदा उपकरण को कार्यशील दशा में रखने व अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।
मानसून सीजन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।
लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।
थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
समस्त बीट कर्मियों को लगातार अपने-अपने बीटों पर भ्रमण कर सजग रहते हुए आपराधिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ई-बीट बुक एप में कार्यवाही करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग अपनाने के लिये प्रेरित किया गया।
प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री उपेन्द्र शर्मा द्वारा अभियोजन सम्बन्धी विषयों पर उपस्थित थानाध्यक्षों व विवेचकों का मार्ग दर्शन किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले अफवाह, झूठी खबर, फेक न्यूज आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक कार्यवाही कर जनमानस को सत्यता से अवगत कराये।
उपस्थित अधि0/कर्म0गणों को ड्रग्स डिटेक्शन किट व बॉडीवॉर्न कैमरा का संचालन व प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई।
सम्मानित-
कोतवाली अल्मोड़ा में विगत माह चोरी का अनावरण, स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी व गुमशुदा नाबालिग बालक को बरामद करने में सराहनीय योगदान देने वाले कोतवाली अल्मोड़ा में नियुक्त प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा को Employee Of The Month चुना गया।
एसएसपी महोदय द्वारा विगत माह जून में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले Employee Of The Month सहित 13 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश अल्मोड़ा - प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों के…
कल दिनांक 06 फरवरी 2023 को प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महोदय द्वारा प्रत्येक थानों/शाखाओं से…