अल्मोड़ा-सब्जियों के मनमाने दाम पर रोक लगाने की प्रशासन की कवायद फीकी पड़ गई है। सब्जी विक्रेता सूची को दिखावा बताकर अपने फायदे के हिसाब से सब्जियां बेच रहे हैं। विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों की जेब ढ़ीली हो रही है। बरसात में सभी प्रकार की सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
दामों पर अंकुश लगाने और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए बीते दिन प्रशासन ने सभी विक्रेताओं को रेट लिस्ट चस्पा कर उसी हिसाब से सब्जियों की बिक्री के निर्देश दिये थे, लेकिन प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर अधिकांश सब्जी विक्रेता मनमाने रेट में सब्जियां बेच रहे हैं।अधिकांश सब्जी बेचने वालों ने दुकानों में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की है। बुधवार को पड़ताल के दौरान अल्मोड़ा बाजार में सब्जियां तय कीमत से अधिक की बिकती मिली। वहीं, डीएम ने जिला पूर्ति विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिये थे, विक्रेता निर्देश को हवाई साबित कर मनमाने दामों में सब्जियों को बेच रहे हैं। इससे आम जनता परेशान है।
वहीं महंगाई से लोगों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले माह तक 100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 200 रुपये किलो पहुंच गया है। टमाटर के दामों में अचानक आये उछाल से महिलाओं का रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाएं व पुरुष समित खर्चों के साथ ही रसोई चलाने का मजबूर हैं। विगत दिवस अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम ये रहे।
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....
सोमेश्वर में देव पूजन वैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या.....