अल्मोड़ा: पाण्डेखोला के ध्रुव ने इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज

अल्मोड़ा: नगर के पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने 5 से 10 नवंबर तक हैदराबाद में आयोजित एन डीएमसी तेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पदक जीता है।उन्होंने पुरुष डबल्स में आसाम के अपने जो़डीदार सूरज ग्वाला के साथ जोड़ी बनाते हुए कांस्य पदक bronze medal जीतकर उत्तराखंड तथा अपने गृह जनपद अल्मोडा को गौरवान्वित किया है। जानकारी देते हुए उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेलते हुए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में अपने देश के ही चयनित जोशी और मयंक राणा की जोड़ी को 21 -18,21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया फिर क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर भारत के ही नितिन एचवी और वैंकटा हर्षवर्धन रवि राम रैडडी की जोड़ी को 20-22,21-12,21-13 से पराजित किया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उन्हें एक कड़े मुकाबले में भारत के ही एम आर अर्जुन और विष्णु वर्धन गौड़ की जोड़ी से 21-12,14-21,21-18 से पराजित होना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ध्रुव रावत वर्तमान में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र गुवाहाटी आसाम में ट्रेनिंग ले रहे हैं और इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं।उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अध्यक्ष डाक्टर अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, कोच डीके सेन सहित उनके माता-पिता और उत्तराखंड बैडमिंटन संघ तथा अल्मोड़ा बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago