अल्मोड़ा से जन्मदिन मनाकर लौट रहे पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन ने रौंदा
अल्मोड़ा से दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसा अमृतपुर के पास हुआ। घायल को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।दिनेशपुर के खुशीपार्क जयनगर निवासी 27 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र रविंद्र कुमार जोशी वर्ष 2017 में आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में वह एलएसजी चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो था। दीपक के पिता रविंद्र के अनुसार 22 जून को बेटा छुट्टी पर घर आया था।
1जुलाई को वह अपनी केटीएम बाइक से अल्मोड़ा दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। दो जून को वह अपने एक अन्य साथी के संग घर लौट रहा था। बेटा व उसका दोस्त दोनों अलग-अलग बाइकों से थे। अमृतपुर पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक पर टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया।
बेटा सड़क पर लहुलूहान होकर पड़ गया। जबकि दोस्त आगे निकल चुका था। आसपास के लोगों के मदद से बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि हादसा दो से तीन बजे के बीच हुआ। दीपक दो भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।
काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में तहरीर आने के बाद प्राथमिकी की जाएगी।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....