अल्मोड़ा : विकास खंड भैसियाछाना के ग्राम पंचायत नौगांव के स्थित ग्राम रीम की 85 साल की बचुली देवी लंबे समय से बीमार है। काफी कमजोरी के कारण कल छै बजे सीढ़ी से अचानक गिर गई उनके बड़े बेटा प्रताप सिंह दीपावली की पूजा की तैयारी कर रहे थे देखा तो सीडी पर मां सिर ख़ून से लथ पथ मिली । सड़क व यातायात के अभाव के कारण बड़े बेटे प्रताप सिंह नेगी ने खून बंद करने के लिए देशी तौर पर दवाई लगाई।
सुबह डोली के सहारे प्रताप सिंह नेगी पुत्र,भतीजा महिपाल सिंह नेगी, भतीजा,आंनद सिंह नेगी, भतीजा,रघुबर सिंह आदि लोगों के द्वारा बचुली देवी को ग्राम रीमा से कनारीछीना निकटतम अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ा। इस रास्ते डोली के साथ कोई बुजुर्ग महिला व कोई गर्भवती महिलाओं को ले जाना जान पर जोखिम उठाने के बराबर है। चार पांच सालों से कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग अभी तक कागजों में ही चल रहें है।
शासन प्रशासन की अनदेखी से आज भी इस सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ । कनारीछीना से पतलचौरा गांव,रीम ,पिपल खेत,बिनूक आदि गांवों से किसी गर्भवती महिलाओं को वड़े बुजुर्गो निकटतम मार्केट कनारीछीना लाते हैं दो से तीन किलोमीटर चढ़ाई व ढलान से डोली ले जाना पड़ता है।
यहाँ डोली के सहारे ग्रामीण लोगों का अपने निकटतम मार्केट में जाने के अलावा कोई संसाधन नहीं है।, प्रताप सिंह नेगी समाजसेवी ने बताया उत्तराखंड पृथक राज्य तो हुआ लेकिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में आज लोग आज़ाद नहीं है। डोली व खच्चरो के सहारे अपने दिनचर्या व अपने बिमार बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे निकटतम मार्केट तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…