अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में प्रतिभाग करने अमन कार्यकर्ता नीलिमा जर्मनी रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 42 देशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं

अल्मोड़ा, 21 जून 2023— बाल अधिकार कार्यकर्ता, जेजेबी बोर्ड सदस्य और अमन कार्यकर्ता नीलिमा ​भट्ट बाल अधिकारों पर कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था टेरेस—दस—होम(टीडीएच) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में भाग लेने के लिए जर्मनी रवाना हो गई हैं।
प्रतिनिधि सभा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 42 देशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस प्रति​निधि सभा के लिए दक्षिण ​एशिया,दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका तथा यूरोप देशों से प्रति​निधि चुने जाते हैं।

तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा 23, 24 और 25 जून को जर्मनी के ओसना ब्रुक में आयोजित होगी


हर साल यह प्रतिनिधि सभा आयोजित होती है। जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों और अभियानों पर निर्णय लेती है। इस बार की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा 23, 24 और 25 जून को जर्मनी के ओसना ब्रुक में आयोजित होगी। नीलिमा भट्ट इसमें हिमालय इकोलॉजी को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण देंगी।
इस ​प्रतिनिधि मंडल में भारत से प्रतिभाग करने वाली अमन संस्था ऐसी पहली संस्था है जिसे इसमें प्रतिभाग करने का दोबार मौका मिला है। इससे पहले वर्ष 2013 में अमन के मुख्य कार्यकारी रघु तिवारी और अब बाल अधिकार कार्यकर्ता नीलिमा भट्ट को प्रतिभाग करने का मौका मिला है।


नीलिमा भट्ट अमन संस्था से जुड़ी है। बच्चों के लिए विभिन्न अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाली नीलिमा इससे पहले बाल कल्याण समति की सदस्य भी रह चुकी हैं और वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य हैं। पिछले दो साल से वह विभिन्न माध्यमों से इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा के लिए आन लाइन रूप से कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं। उन्होंने बच्चों और किशोरियों के कल्याण और सुरक्षा के लिए विभिन्न स्तर पर कई प्रयास किए हैं। इस बार इस प्रतिनिधि सभा में उन्हें हिमालयी इकोलॉजी को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण देना है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

5 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

10 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

15 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago