• Wed. Feb 11th, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप ने चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल , विधायक मनोज तिवारी , विधायक हरीश धामी , अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज , निर्मल रावत, विपुल कार्की , और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

आज हुए नामांकन :

  1. प्रदीप टम्टा /इंडियन नेशनल कांग्रेस
  2. ज्योति प्रकाश टम्टा / बहुजन मुक्ति पार्टी
  3. नारायण राम/ बहुजन समाज पार्टी
  4. किरन आर्या/ उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी
  5. अर्जुन कुमार देव /उत्तराखंड क्रांति दल

सभी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने संविधान के पालन करने की शपथ दिलाई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी जी, धारचूला विधायक हरीश धामी जी, चम्पावत पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल जी, पूर्व विधायक ललित फर्सवान जी, राजेंद्र बाराकोटी जी, प्रदीप पाल जी, खजान गुड्डू, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेश्वर ज़िला अध्यक्ष भगत डसीला, जिला अध्यक्ष चंपावत पूरन कठायत, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष अंजू लूंठी, डीडीहाट जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया, रानीखेत जिला अध्यक्ष दीपक किरोला, निर्मला गहतोड़ी, बसंत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि मौजूद रहें।

इससे पूर्व तीन नामांकन हुए हैं।
1 अजय टम्टा, बीजेपी
2 अर्जुन प्रसाद, निर्दलीय
3 प्रमोद कुमार, उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *