राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराटे प्रतियोगिता में जिला अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 04 रजत 9 कांस्य पदक अर्जित किए।
खेल प्रशिक्षक धौलादेवी हरीश सिंह चौहान ने बताया साथ ही धौलादेवी कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा प्रतियोगिता में सुंदर भट्ट ने अपनी वेट कटगरी में रजत पदक जीता वही बबिता जोशी, रीता आर्या, दीपक भट्ट, ने कांस्य पदक जीते। चौहान ने बताया की शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला और ब्लॉक का नाम रोशन किया सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रैक सूट, टीशर्ट निकर, मैडल, प्रमाण पत्र, भोजन आने जाने का किराया अलग से दिया गया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सभी विद्यालयो के प्रधानाचार्य और उत्तराखण्ड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगडा अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दीपक अधिकारी, और जिला कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, खेल समन्वयक राजेंद्र सिंह नयाल, यसपाल भट्ट ने हर्ष व्यक्त किया एवं सभी विद्यार्थियों और कोच हरीश सिंह चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....