Almora बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़

  1. https://youtube.com/shorts/RbZiDEYkUkc?si=P-6-T-l0MZgSB8yq

 

बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़

 

अल्मोड़ा पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा के परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नवरात्रि के पहले ही दिन बंद पड़ा मिला। मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते रहे, जबकि चिकित्सालय के डॉक्टर और स्टाफ “कैंप ड्यूटी” के नाम पर रैमजे इंटर कॉलेज में भेज दिए गए।

 

जिले का मुख्य चिकित्सालय होने के बावजूद आयुर्वेदिक अस्पताल का बंद रहना प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही को उजागर करता है। यह स्थिति दर्शाती है कि अधिकारियों का ध्यान आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं है।

 

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए अस्पताल के बंद होने का वीडियो सार्वजनिक किया है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के नाम पर इस तरह से जिला अस्पताल को ठप करना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

संजय पाण्डे ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा देखने को मिले तो वे इसे लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि—

 

बहुउद्देशीय शिविरों की आड़ में जिला अस्पताल की सेवाएँ बाधित न की जाएँ।

 

1 – आयुर्वेदिक चिकित्सालय को हमेशा खुला रखा जाए ताकि मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिलती रहे।

 

2- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

 

3-जनता की सुविधा और जीवन से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त

← Back

Thank you for your response. ✨

नहीं किया जाएगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago