अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर छह मकानमालिकों का कटा चालान, 45 व्यक्तियों का किया सत्यापन

अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी,

बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिकों को पड़ रहा है भारी

अल्मोड़ा पुलिस ने सत्यापन अभियान में 45 व्यक्तियों का किया सत्यापन

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 05 भवन स्वामियों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान व 01 भवन स्वामी का 05 हजार का नगद चालान

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।

सत्यापन अभियान के क्रम में 18 व 19 जून को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर 45 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 02 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान, रानीखेत पुलिस द्वारा 01 मकान मालिक का 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान, सोमेश्वर पुलिस द्वारा 02 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान व 01 मकान मालिक का 05 हजार रुपये का नगद चालान किया गया।

सत्यापन अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।
आभियान जारी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago