अल्मोड़ा: सात लाख से अधिक कीमत का गांजा पाँच युवकों के बैग से बरामद, गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा का स्पष्ट संदेश- सभ्य जनों से बैर नही, नशा तस्करों की खैर नही

पांच पिट्ठू बैगो से सात लाख से अधिक का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन जारी

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

पांच पिट्ठू बैगो से सात लाख से अधिक का गांजा बरामद

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट  अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम को दिनांक- 07/03/2024 को चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र कालीगांव से 200 मीटर आगे डोटियाल जाने वाली सड़क पर 05 युवक पीठ में पिठ्ठू बैग लगाकर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई पाँचो युवकों को रोककर बैगों को चैक किया गया तो पाँचो युवकों के 05 पिट्ठू बैगों से कुल 48.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

रामनगर को ले जा रहे थे,गांजा

जिस पर पाँचों युवकों को गिरफ्तार करते हुए,थाना सल्ट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्तों ने बताया कि वह गांजा आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर रामनगर को ले जा रहे थे,उनका इरादा ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-अजय कुमार  उम्र 27 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम निजामगढ पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंहनगर
2. गौरव उम्र-19 वर्ष पुत्र वीर सिह निवासी उपरोक्त
3. अमन कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी उपरोक्त
4. जिशान अंसारी उम्र 23 वर्ष पुत्र मौहम्मद अली निवासी पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधमसिह नगर
5. मो0 शौकीन उम्र 23 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी उपरोक्त

बरामदगी

    05 पिठ्ठू बैगों में कुल 48.200 किलोग्राम गाँजा।
कीमत- 7,23,000 रुपए

थाना सल्ट पुलिस टीम-

1. उ0नि0  मनोज कुमार
2. अपर उ0नि0  मोहन चन्द्रा
3. हे0कानि0  चन्द्रपाल सिंह
4. हे0कानि0  दीपक कुमार
5. हे0कानि0 संजू कुमार

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago