नशे में डायल कर दी 112, पुलिस ने गिरफ्तार कर हिदायत दी ऐसी गलती ना करना दोबारा

शराब के नशे में डायल 112 में झूठी सूचना देना युवक को भरी पड़ गया । जिसके बाद पुलिस ने युवक को  पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

जानें पूरा मामला

सोमवार 5 फरवरी 2024 को थाना सल्ट में हेल्पलाईन नंबर डायल 112 पर कॉलर नरेन्द्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी मौलेखाल, सल्ट ने सूचना दी कि एक व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर सल्ट पुलिस के कर्मचारी तत्काल मौके पहुंचे तो कॉलर नरेन्द्र स्वयं ही शराब के नशे में कस्बा मौलेखाल में उत्पात मचाता हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर उक्त व्यक्ति को पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्यवाही करते हुए भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

अपील

     पुलिस द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर- 112 जारी किया गया है, जिसमें आने वाली प्रत्येक कॉल पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है। सभी से अपील है कि हेल्प लाइन नम्बरों का गलत उपयोग न करें । फर्जी कॉल करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । ऐसे लोगों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

2 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

8 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

13 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago