अल्मोड़ा: महिला के घर में घुसकर की अश्लील हरकत

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा के दन्या में महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया हैं। यही नहीं महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गयी।

सोमवार 31 जुलाई को दन्या निवासी एक महिला ने थाना दन्या में तहरीर दी कि मेरे घर में अकेले रहने के दौरान पड़ोसी गोधन सिंह घर में घुस आया और गलत नियत से मेरे से अश्लील हरकते करने लगा व विरोध करने पर उसके द्वारा मेरे साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट कर मुझे घायल कर दिया और वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां भी देता रहता है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी।

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा महिला अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष दन्या को तत्काल नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज मंगलवार को नामजद अभियुक्त गोधन सिंह को उसके गाँव थली, दन्या से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की गई है। *गिरफ्तार अभियुक्त-*गोधन सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम थली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा

पुलिस टीम में अपर उ0नि0 प्रकाश नेगी, थाना दन्या, हे0कानि0 देशराज, थाना दन्या, होमगार्ड ललित प्रसाद, थाना दन्या शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

7 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

7 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

20 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

23 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago