स्कूटी से अवैध शराब तस्करी कर रहे चालक को किया गिरफ्तार
एसएसपी अल्मोड़ा की सख्ती का असर, लगातार पकड़े जा रहे है नशा तस्कर
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने स्कूटी से अवैध शराब तस्करी कर रहे चालक को किया गिरफ्तार
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों, एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 21.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम उदयपुर के पास स्कूटी न०- DL 12 SK 4498 को रोका गया तो अभियुक्त नरेंद्र सिंह के कब्जे से (12 बोतल मेकडवल अंग्रेज़ी, 12 बोतल देशी गुलाब मार्का) *कुल 24 बोतल* बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्कूटी को सीज किया गया ।
पूछताछ- अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने रेस्टोरेंट में ले जाकर लोगों को बेच कर कुछ रुपये कमा लेता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
नरेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तामाढौन थाना देघाट जिला अल्मोड़ा
थाना देघाट पुलिस टीम–
अपर उ०नि० श्री गणेश राणा
2.हेड कानि० श्री सुरेंद्र कुमार
3.हेड कानि० श्री करूण मिश्रा
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....