अवैध रुप से शराब बेचने पर 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.02.2024 की सायं को घटडाली ग्राम घगलोड़ी में होटल/ढाबा व दुकान चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह अपनी दुकान के बाहर अवैध रुप से शराब बेचते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से 15 बोतल अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र खीम सिंह विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा का निवासी है।
पुलिस टीम-
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…